a न्यू अभंडा, कृष्णा नगर, लहेरियासराय, दरभंगा
Received: 17-06-0024, Revised: 12-07-2024, Accepted: 19-08-2024, Available online: 30-11-2024
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण ग्रामीण विकास योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण समाज में व्यापक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बनी है। इस शोध पत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में सामाजिक प्रतिष्ठा जीवन स्तर स्वास्थ्य स्वच्छता शिक्षा महिलाओं की स्थिति तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे आयामों का परीक्षण किया गया है। शोध के लिए वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति का उपयोग किया गया है तथा 200 ग्रामीण लाभार्थियों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने ग्रामीण गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है तथा सामाजिक समानता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ किया है। हालांकि, योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार, निर्माण लागत में वृद्धि तथा लाभार्थी चयन में त्रुटियों जैसी चुनौतियाँ अभी भी विद्यमान हैं।
Keywords: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा
Abstract views: 31
/
PDF downloads: 33
, शक्ति शंकर कुमार (2024). प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं ग्रामीण सामाजिक परिवर्तनः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. International Journal of Basic & Applied Science Research (IJBASR), 11 (3), 52-58