a बिठौली, बहेरी, दरभंगा (बिहार)
Received: 25-12-2025, Revised: 30-01-2026, Accepted: 02-03-2026, Available online: 01-05-2026
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (च्डन्ल्) भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया जिससे पारंपरिक ईंधनों जैसे लकड़ी, उपले एवं कोयले पर निर्भरता कम हुई। प्रस्तुत शोध पत्र दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड में महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभाव का समाजशास्त्रीय विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में 120 महिला लाभार्थियों का चयन उद्देश्यपूर्ण निदर्शन पद्धति द्वारा किया गया। शोध में पाया गया कि योजना ने महिलाओं के स्वास्थ्य समय प्रबंधन सामाजिक सम्मान एवं निर्णय लेने की क्षमता में सकारात्मक परिवर्तन उत्पन्न किया है। हालांकि गैस सिलेंडर की पुनः भराई की उच्च लागत तथा आर्थिक सीमाएँ योजना के पूर्ण उपयोग में बाधा उत्पन्न करती हैं। अध्ययन निष्कर्षतः यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर एवं सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Keywords: महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, ग्रामीण समाज, स्वच्छ ईंधन
Abstract views: 174
/
PDF downloads: 83
, वीर कुमार (2026). महिला सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की भूमिकाः दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड के संदर्भ में. International Journal of Basic & Applied Science Research (IJBASR), 13 (3), 14-20